Jharkhand News, Ranchi News, Swine Flu, H1N1, RIMS Ranchi, Health News, H1N1 Infection, Swine Flu Alert, Jharkhand Health Department, Ranchi Latest News, samacharplus | झारखंड
झारखंड

झारखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, RIMS में 8 मरीजों के सैंपल मिले H1N1 पॉजिटिव

झारखंड में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने की जानकारी सामने आई है। RIMS में जांच किए गए सैंपल में 8 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

रांची। झारखंड में H1N1 वायरस से होने वाले स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने की जानकारी सामने आई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से जांच के लिए आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल में अब तक 8 में H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। वहीं RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मनोज कुमार ने सैंपल में H1N1 संक्रमण मिलने की पुष्टि की है।

सिविल सर्जनों को सतर्क रहने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सिविल सर्जनों और सदर अस्पतालों के उपाधीक्षकों के साथ बैठक कर स्वाइन फ्लू को लेकर जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार रांची में भी कुछ लोगों के संक्रमित होने की जानकारी है।

राजधानी के एक हॉस्टल में कुछ छात्रों और एक निजी अस्पताल में भी मरीजों के संक्रमित होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, इन मामलों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की गई है।

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मनोज कुमार के अनुसार, सामान्य तौर पर H1N1 संक्रमण ज्यादा खतरनाक नहीं होता, लेकिन बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह गंभीर रूप ले सकता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों को सतर्क रहने और संभावित मरीजों के इलाज व जांच को लेकर आवश्यक तैयारियां रखने को कहा गया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments