Jayram Mahto, Jharkhand Politics, Jharkhand Police, Police Association, Barwadda Police Station, Dhanbad News, Jayram Mahto Controversy, Audio Controversy, Jharkhand News, Police Protest, Work Boycott, Jharkhand Breaking News | झारखंड
झारखंड

जयराम महतो से माफी की मांग, पुलिस एसोसिएशन की कार्य बहिष्कार की चेतावनी; विधायक बोले- नहीं मांगेंगे माफी

विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित हॉट टॉक का मामला तूल पकड़ रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने माफी की मांग की है, वहीं जयराम महतो ने माफी से इनकार करते हुए पूरा ऑडियो सार्वजनिक करने की मांग की है।

धनबाद। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज और हॉट टॉक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो से माफी मांगने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो पुलिसकर्मी कार्य बहिष्कार कर सकते हैं।

वहीं, जयराम महतो ने माफी मांगने से इनकार किया है। विधायक ने कहा कि बातचीत के दौरान हॉट टॉक हुआ था और कुछ कठोर शब्द बोले गए थे। उनका आरोप है कि पूरी बातचीत के ऑडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया है।

जयराम महतो ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे और पूरी बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक किया जाए, ताकि लोगों के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। मामले को लेकर पुलिस एसोसिएशन और विधायक के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments