Jharkhand News, Ranchi News, 10 Lane Smart Road, Jharkhand Smart Road, Ranchi Development, Road Project, 177 Crore Project, SHAJ, Smart City Ranchi, Cycle Track, Solar Light, Jharkhand Latest News | झारखंड
झारखंड

झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का रास्ता साफ, 177 करोड़ से बदलेगी रांची की तस्वीर

झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का निर्माण रांची में करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से होगा। विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक सड़क को विकसित किया जाएगा। साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और सोलर लाइट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

रांची। झारखंड में सड़क विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। राज्य की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का टेंडर पश्चिम बंगाल की कंपनी रामचंद्र पाल को मिला है। काम का आवंटन होने के बाद सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

6 किलोमीटर से अधिक हिस्से में होगा निर्माण

यह स्मार्ट रोड पुराने विधानसभा के आगे विवेकानंद स्कूल मोड़ से शुरू होकर जगन्नाथ मंदिर, हाईकोर्ट और नई विधानसभा भवन के मुख्य मार्ग से होते हुए नयासराय आरओबी तक जाएगी। करीब 6.089 किलोमीटर हिस्से को सिक्स लेन किया जाएगा। इसके दोनों ओर सर्विस रोड और टू-लेन पेव्ड शोल्डर बनाया जाएगा।

इसके अलावा नयासराय आरओबी से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक करीब 2.12 किलोमीटर मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

साइकिल ट्रैक और सोलर लाइट की सुविधा

स्मार्ट रोड में साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और बेहतर सर्विस रोड जैसी सुविधाएं होंगी। साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल लगाए जाने की योजना है, जिससे सड़क की लाइटों को बिजली मिलेगी।

सड़क के किनारे बैठने के लिए बेंच-कुर्सियां, झोपड़ीनुमा ओपन स्ट्रक्चर और हरियाली के लिए फूल-पौधे लगाए जाएंगे। स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) की टीम सर्वे कार्य में जुटी है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments