Jharkhand Monsoon, Ranchi Weather, Orange Alert Ranchi, Jharkhand Rain News, Lightning Alert, Weather Update Jharkhand, Dhanbad Rainfall, Monsoon News, Ranchi Rain, Jharkhand Mausam, Ranchi, ranchi news, ranchi samachar, samachar plus, samachar plus bihar, samachar plus editor, samachar plus jharkhand, samachar plus live, samachar plus ranchi, samacharplus, samacharplus bihar, samacharplus Jharkhand, samacharplus news, samacharplus ranchi, samacharplus updates, sumeet roy, sumeet roy ranchi, sumeet roy samacharplus, बिहार की खबर, बिहार खबर, बिहार चुनाव, बिहार न्यूज़, बिहार समाचार, रांची, रांची अपडेट, रांची खबर, रांची न्यूज़, रांची समाचार, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, हेमंत सोरेन, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन लाइव, Jharkhand crime news, ranchi crime news, bihar crime news, Jharkhand crime updates, chaibasa crime news, Jharkhand crime, ranchi crime, patna crime, samrat Chaudhary, samrath Chaudhary, samrath Chaudhary news | झारखंड
झारखंड

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रांची में ऑरेंज अलर्ट; आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में पूरे राज्य में मानसून के विस्तार की उम्मीद है।

रांची। झारखंड के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने लगी है। राज्य में प्री-मानसून और मानसून की गतिविधियां तेजी से सक्रिय हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राजधानी समेत दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मानसून टर्फ हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में अगले दो दिनों के दौरान मौसम पूरी तरह अनुकूल बना रहेगा और पूरे झारखंड में मानसून के विस्तार की संभावना है।

रांची में वज्रपात का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को रांची सहित दक्षिणी झारखंड के कई हिस्सों में तेज आंधी और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

धनबाद में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40.2 मिमी वर्षा धनबाद में रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी रांची में रविवार सुबह तक 35.6 मिमी बारिश हुई।

आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक रांची में कुल 108.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा 105.3 मिमी से लगभग 3 मिमी अधिक है। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 13.8 मिमी और हजारीबाग में 6.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तापमान में आई गिरावट, लोगों को मिली राहत

बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में तापमान करीब 2 डिग्री तक कम हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हालांकि पलामू का मेदिनीनगर अब भी सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • मेदिनीनगर : 41.8 डिग्री सेल्सियस
  • बोकारो : 35.1 डिग्री सेल्सियस
  • चाईबासा : 34.8 डिग्री सेल्सियस
  • रांची : 33.1 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर : 32.6 डिग्री सेल्सियस

अभी भी 62 प्रतिशत कमजोर है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसमीय परिस्थितियां मानसून के लिए बेहद अनुकूल हैं और अगले दो दिनों में इसके पूरे झारखंड में सक्रिय होने की उम्मीद है।

हालांकि राज्य में अब तक मानसून सामान्य से काफी कमजोर बना हुआ है। 1 जून से अब तक झारखंड में केवल 38.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 101.5 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में फिलहाल वर्षा की कमी 62 प्रतिशत बनी हुई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि आगामी बारिश से इस कमी में तेजी से सुधार होगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments