Ranchi News, Blinkit Rider Assault, Morabadi Ranchi, Delivery Boy Assault, Blinkit Rider Protest, Ranchi News, Blinkit, Delivery Rider, Morabadi, Jharkhand News, Delivery Boy Assault, Rider Protest, Local News, Ranchi Incident, Blinkit Delivery, रांची समाचार, ब्लिंकिट, डिलीवरी राइडर, मोरहाबादी, झारखंड समाचार, डिलीवरी बॉय, मारपीट, राइडर प्रदर्शन, स्थानीय खबर, रांची घटना, Ranchi, ranchi news, ranchi samachar, samachar plus, samachar plus bihar, samachar plus editor, samachar plus jharkhand, samachar plus live, samachar plus ranchi, samacharplus, samacharplus bihar, samacharplus Jharkhand, samacharplus news, samacharplus ranchi, samacharplus updates, sumeet roy, sumeet roy ranchi, sumeet roy samacharplus, बिहार की खबर, बिहार खबर, बिहार चुनाव, बिहार न्यूज़, बिहार समाचार, रांची, रांची अपडेट, रांची खबर, रांची न्यूज़, रांची समाचार, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, हेमंत सोरेन, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन लाइव, Jharkhand crime news, ranchi crime news, bihar crime news, Jharkhand crime updates, chaibasa crime news, Jharkhand crime, ranchi crime, patna crime, samrat Chaudhary, samrath Chaudhary, samrath Chaudhary news | झारखंड
झारखंड

रांची में Blinkit राइडर से मारपीट का आरोप, माफी की मांग को लेकर अपार्टमेंट के बाहर हंगामा

रांची के मोरहाबादी स्थित श्री राम कृष्णा एनक्लेव अपार्टमेंट में एक ब्लिंकिट राइडर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में साथी राइडरों ने अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन किया।

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित एदलहातू के श्री राम कृष्णा एनक्लेव अपार्टमेंट में एक ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर अपार्टमेंट के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

पीड़ित राइडर सूरज ठाकुर ने आरोप लगाया कि श्री राम कृष्णा एनक्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था। सामान की डिलीवरी करने के दौरान बैग का वजन अधिक होने के कारण थैला फ्लैट के बाहर ही फट गया। इसके बाद उन्होंने ग्राहक को जानकारी दी कि सामान गेट के बाहर रखा हुआ है और वह उसे ले लें।

सूरज ठाकुर के अनुसार, इसी बात को लेकर उनके और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान ग्राहक ने उन्हें कई थप्पड़ मारे। राइडर का कहना है कि उन्होंने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्राहक नहीं माना और कथित तौर पर लिफ्ट के पास भी उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में उन्हें शरीर पर गंभीर चोटें भी आई हैं।

घटना के बाद अन्य डिलीवरी राइडर भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राइडरों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग केवल इतनी है कि आरोपी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उनका कहना है कि माफी मिलने के बाद वे अपना प्रदर्शन समाप्त कर देंगे।

राइडरों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि प्रशासन केवल तमाशबीन बना रहा और उनकी शिकायतों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।

फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। हालांकि घटना को लेकर अपार्टमेंट निवासी या संबंधित व्यक्ति की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी मामले में विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments