BPI&ASA, भारतीय डाक निरीक्षक संघ, झारखंड डाक विभाग, अजय कुमार, रांची समाचार, भारतीय मजदूर संघ, डाक निरीक्षक, झारखंड, BPI&ASA Jharkhand, Postal Inspectors Association, Ranchi News, Ajay Kumar President, India Post Jharkhand, Postal Department News, BMS Affiliated Organization, Jharkhand Circle Conference, Postal Inspectors Election, Jharkhand News Hindi | झारखंड
झारखंड

झारखंड में भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, अजय कुमार बने अध्यक्ष

रांची में भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ (BPI&ASA) झारखंड परिमंडल के प्रथम द्विवार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अजय कुमार अध्यक्ष चुने गए।

रांची: भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ (BPI&ASA), झारखंड परिमंडल के नवनिर्मित एवं प्रथम द्विवार्षिक परिमंडल सम्मेलन का आयोजन रविवार को रांची स्थित होटल राज रेजीडेंसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह संगठन राष्ट्रवादी श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध है।

सम्मेलन की अध्यक्षता श्री अमर कुमार वर्मा, सहायक अधीक्षक डाकघर, केंद्रीय अनुमंडल, रांची मंडल ने की। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर आगामी दो वर्षों (2026-28) के कार्यकाल के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। कुल 15 पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो आगामी दो वर्षों तक संगठन की गतिविधियों का संचालन और नेतृत्व करेंगे।

नवगठित कार्यकारिणी में श्री अजय कुमार, सहायक डाक अधीक्षक, दक्षिणी अनुमंडल, रांची मंडल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री रोहित वर्मा, डाक निरीक्षक, चक्रधरपुर अनुमंडल, सिंहभूम मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा श्री दीपक कुमार, डाक निरीक्षक, उत्तरी अनुमंडल, रांची मंडल को सचिव, श्री विनय कुमार, डाक निरीक्षक, सिमडेगा अनुमंडल, गुमला मंडल को उप सचिव तथा श्री अभिषेक कुमार, डाक निरीक्षक, बरही अनुमंडल, हजारीबाग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सम्मेलन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, डाक निरीक्षकों एवं सहायक अधीक्षकों के हितों की रक्षा करने तथा विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन झारखंड परिमंडल में अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा तथा सदस्यों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments