PLFI, Amrit Horo, Ranchi News, Jharkhand Police, Naxal News, PLFI Supremo, Ranchi Police, Breaking News, Extremist Organization, Lapung News, झारखंड समाचार, अमृत होरो गिरफ्तार, पीएलएफआई, उग्रवादी संगठन, रांची पुलिस, नक्सल खबर, | झारखंड
झारखंड

रांची पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लाख का इनामी PLFI का टॉप कमांडर अमृत होरो गिरफ्तार

रांची पुलिस ने PLFI सुप्रीमो अमृत होरो उर्फ मेचो को लापुंग से गिरफ्तार किया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

Ranchi पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन People's Liberation Front of India (PLFI) के सुप्रीमो अमृत होरो उर्फ ‘मेचो’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृत होरो पर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

लापुंग से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना और लंबे समय से चल रही निगरानी के आधार पर अमृत होरो को लापुंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वह लापुंग का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

PLFI को कर रहा था लीड

बताया जा रहा है कि एनआईए द्वारा दिनेश गोप की गिरफ्तारी और गुमला में मार्टिन केरकेटा के एनकाउंटर के बाद अमृत होरो ही पीएलएफआई संगठन का नेतृत्व कर रहा था।

हाल के दिनों में खूंटी, रांची और आसपास के जिलों में लेवी वसूली, धमकी और कई आपराधिक घटनाओं में उसका नाम सामने आया था।

10 लाख का था इनाम

झारखंड सरकार ने अमृत होरो पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी पूरी जानकारी

Rakesh Ranjan के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब अमृत होरो से पूछताछ कर संगठन से जुड़े अन्य उग्रवादियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

नक्सल और स्प्लिंटर ग्रुप पर लगातार कार्रवाई

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद अब पुलिस स्प्लिंटर उग्रवादी संगठनों पर भी शिकंजा कस रही है। अमृत होरो की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments