ranchi fire news, levee tavern fire, ranchi breaking news, karmatoli news, fire in restaurant ranchi, ranchi bar fire, fire accident news, jharkhand fire news, ranchi local news, short circuit fire, fire brigade ranchi, LEVEE TAVERN news, रांची आगजनी, रांची ब्रेकिंग न्यूज, झारखंड समाचार, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

धुएं और आग की लपटों से दहला रांची के LEVEE TAVERN बार एंड रेस्टोरेंट, देखते ही देखते मचा हड़कंप

रांची के करमटोली तालाब स्थित LEVEE TAVERN बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार तड़के आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

रांची: Ranchi के करमटोली तालाब के पास स्थित LEVEE TAVERN बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार तड़के अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग लगते ही पूरे इलाके में धुआं फैल गया और रेस्टोरेंट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

स्थानीय लोगों ने दी दमकल विभाग को सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह धुआं और आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और आसपास के इलाकों में आग फैलने से रोक लिया।

रेस्टोरेंट का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त

इस आगजनी की घटना में LEVEE TAVERN का सामने का हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग की वजह से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और इंटीरियर को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि घटना तड़के हुई, जिस समय रेस्टोरेंट बंद था। इस वजह से किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments