Munidih coal washery accident, Dhanbad news, Jharkhand accident, BCCL news, coal slurry accident, mining accident India, worker death news, Dhanbad coal washery, industrial accident, rescue operation India, breaking news Jharkhand, coal industry news, मुनीडीह कोल वाशरी हादसा, धनबाद हादसा, झारखंड न्यूज़, बीसीसीएल खबर, कोयला स्लरी हादसा, खनन हादसा भारत, मजदूरों की मौत, धनबाद कोल वाशरी, औद्योगिक दुर्घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन, ब्रेकिंग न्यूज़ झारखंड, कोयला उद्योग समाचार | झारखंड
झारखंड

मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ। स्लरी गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Munidih coal washery accident झारखंड के धनबाद जिले में स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ है। कोयले की स्लरी से दबकर तीन मजदूरों की माैत हो गई है। जबकि स्लरी के नीचे और मजदूरों के दबे होने की संभावना है। बचाव और राहत कार्य जारी है।

मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments