रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की भी कामना की। रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।