रूपी सोरेन, हेमंत सोरेन, रूपी सोरेन की तबीयत, हेमंत सोरेन की मां, रांची न्यूज, झारखंड न्यूज, Hill View Hospital, हिल व्यू अस्पताल, Rupi Soren Health, Hemant Soren Mother, Ranchi News, Jharkhand News, Hemant Soren News, Rupi Soren Hospitalized, रूपी सोरेन की तबीयत, Rupi Soren Health, Hemant Soren Mother, हेमंत सोरेन की मां, रूपी सोरेन अस्पताल, Hill View Hospital Ranchi, Ranchi News, Jharkhand News, Hemant Soren News | झारखंड
झारखंड

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में परेशानी के बाद डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि रुपी सोरेन कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से रांची लौटी थीं। वह वहां इलाज के लिए नहीं, बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गई थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ हैदराबाद गए थे।

रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत सामान्य थी, लेकिन गुरुवार देर शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत हिल व्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज और निगरानी जारी है। उनकी तबीयत को लेकर अभी अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments