Curesta ACMS Super Speciality Hospital, Raksha Bandhan Celebration Ranchi, Curesta Hospital Ranchi, Kolkata Public School Ormanjhi, रक्षाबंधन समारोह रांची | झारखंड
झारखंड

रक्षाबंधन का Curesta ACMS Super Speciality Hospital में अनोखा सेलिब्रेशन, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी

रांची के Curesta ACMS Super Speciality Hospital में रक्षाबंधन पर Calcutta Public School Ormanjhi की छात्राओं ने डॉक्टरों और स्टाफ को राखी बांधकर सम्मान और आभार व्यक्त किया।

रांची स्थित Curesta ACMS Super Speciality Hospital में आज रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान Ormanjhi स्थित Calcutta Public School की छात्राओं ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कलाई पर राखी बांधी।

छात्राओं ने कहा कि डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने इस रक्षाबंधन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

राखी बांधने के दौरान अस्पताल परिसर में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने डॉक्टरों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा भाव को सलाम किया।

इस अवसर पर Curesta ACMS Super Speciality Hospital के सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ के साथ Calcutta Public School, Ormanjhi की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों और छात्राओं के बीच भाईचारे, सम्मान और सेवा की भावना को और मजबूत किया।

You can share this post!

Comments

Leave Comments