Bihar News, Home Guard Exam, Home Guard Paper Leak, Bihar Home Guard, Paper Leak Case, Teacher Arrested, Nawada News, Nalanda News, CCTV Footage, Exam Scam, Bihar Crime News, Bihar Breaking News | बिहार
बिहार

बिहार होमगार्ड पेपर लीक मामले में शिक्षिका गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज

बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने नवादा की एक शिक्षिका अनुष्का रानी को गिरफ्तार किया है। जांच में CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले। पुलिस अब पेपर लीक से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

नालंदा। बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नालंदा के बेन थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का रानी उर्फ अंजू के रूप में हुई है। वह नवादा के नारदीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय दोहड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

पुलिस के मुताबिक, 12 जून को नवादा के दीक्षा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से गृह रक्षा वाहिनी की अधिनायक लिपिक परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर वायरल हुआ था। मामले में परीक्षा केंद्र पर तैनात प्रेक्षक की शिकायत के आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र में लगे CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अनुष्का रानी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि परीक्षा केंद्र के अंदर एक अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश कराया गया और अनुपस्थित परीक्षार्थी की प्रश्न पुस्तिका की तस्वीरें मोबाइल से खींची गईं।

इसके बाद प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की पूरी कड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

मामले में बिहार परीक्षा अधिनियम और IT Act की संबंधित धाराओं के तहत जांच जारी है। पुलिस गिरफ्तार शिक्षिका से पूछताछ कर कथित पेपर लीक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments