Jharkhand BJP, BJP Core Committee, Seva Sankalp Abhiyan, BJP Jharkhand, Aditya Sahu, Babulal Marandi, Student Protest, Jharkhand Politics, Ranchi News, BJP News, Jharkhand News, Political News | झारखंड
झारखंड

भाजपा कोर कमेटी का बड़ा फैसला, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में छात्रों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया। पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी।

रांची। झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, अमर कुमार बाउरी, दीपक प्रकाश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

बैठक में तय किया गया कि भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। पार्टी जल्द ही अभियान को लेकर विस्तृत तैयारियां शुरू करेगी।

बैठक में झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई गई। पार्टी नेताओं ने छात्र मुद्दों पर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।

You can share this post!

Comments

Leave Comments